फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुड़वा 2' का पहला गाना 'टन टना टन' हुआ रिलीज, वरुण धवन ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

Fri, 25 Aug 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
जुड़वा 2
विज्ञापन
फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल ‘जुड़वा 2’ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'चलती है क्या 9 से 12'  आज रिलीज कर दिया गया। गणेश चर्तुथी के मौके पर इस गाने को रिलीज करने की जानकारी अपने फैंस को खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया से दी।  इस गाने में फैंस को वरुण, जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'जुड़वा 2': सलमान के बाद अब 'टन टना टन' पर वरुण के साथ थिरकीं लोलो

बता दें कि यह गाना साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के गाने टन टना टन का रीक्रिएटेड वर्जन है।  साल 1997 में आई सलमान खान,करिश्मा कपूर और रम्भा स्टारर फिल्म 'जुड़वा' का गाना 'टन टना टन' काफी हिट हुआ था। 





फिल्म 'जुड़वा' के इस रीक्रिएटेड वर्जन 'टन टना टन' का एक वीडियो वरुण पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इस वीडियों की खास बात ये थी कि उसमें वरुण के साथ जैकलीन और तापसी की जगह करिश्मा थिरकती हुई नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन


गौरतलब है फिल्म के इस गाने को देखकर पता चलता है कि वरुण कितने अच्छे डांसर हैं। इस गाने में वरूण जैकलीन और तापसी के साथ दिल खोलकर नाचे हैं। जिसकी वजह से इस गाने में एक नई जान आ गई है। 

फिल्म 'जुड़वा 2' को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। इसके आलावा जुड़वा के गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने गाया था वहीं इस बार दर्शकों को देव नेगी और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी है दो जुड़वा भाइयों की जो जन्म के वक्त बिछड़ गए हैं। कैसे ये दो भाई एक-दूसरे से मिलते हैं और कैसे अपने परिवार को बचाते हैं, कुछ इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी फिल्म की कहानी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें