फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर वरुण धवन बने चाचा, भाभी जानवी ने दिया बेटी को जन्म

Thu, 31 May 2018 01:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Varun and Janavi Dhawan
विज्ञापन

साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर वरुण धवन चाचा बन गए हैं। दरअसल, वरुण के बड़े भाई डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन इस पर धवन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, धवन फैमिली में नन्ही सी परी ने दस्तक दी है जिसे लेकर पूरा धवन परिवार खुशियां मना रहा है और इसी के चलते सभी बड़ी पार्टी के लिए भी प्लान कर रहे हैं। 

इससे पहले जानवी की बेबी शावर पार्टी भी हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने दस्तक दी थी। इतना ही नहीं वरुण धवन को उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भाई रोहित और जानवी एक डिनर पार्टी में भी देखे गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि डायरेक्टर रोहित धवन और जानवी की साल 2012 में गोवा में शादी हुई थी। इतने लंबे समय के बाद उनका यह पहला बच्चा है। बात करें रोहित के करियर की तो उन्होंने फिल्म देसी ब्वॉय्स से बतौर डायरेक्टर पारी शुरू की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें