बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फुटबॉल के कितने बड़े फैन हैं इसका पता तो तभी चल गया था जब उन्होंने फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रमोशन के बिजी शेड्यूल से वक्त चुराकर फीफा वर्ल्ड कप का प्री-गेम शो देखा था। ठीक इसी तरह जब इन दिनों वह फिल्म 'जुड़वा-2' के प्रमोशन में सुपर बिजी हैं, तब भी उन्होंने अपने फेवरेट खिलाड़ी के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं गंवाया।
पढ़ें: सनी लियोनी प्रीमियर फुटबॉल लीग से जुड़ी, इस टीम की बनी सह मालकिन
फुटसल लीग के दूसरे सीजन के लिए देश में दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा है। ऐसे में वरुण धवन पीछे कैसे रह सकते थे। उन्होंने मौके पे चौका मारा और दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिनाहो के साथ अपनी मीटिंग फिक्स कर ली।
वरुण धवन ने इस मुलाकात की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की है-
Ronaldhino in the house. Jogaaaa bonitooo pic.twitter.com/gbi8zbGeBM
— Varun PREM Dhawan (@Varun_dvn) September 14, 2017
वरुण धवन ने पुर्तगाली भाषा की मशहूर कहावत के जरिए रोनाल्डिनाे को मैच के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा, 'जोगा बोनितो' जिसका मतलब है 'खूबसूरती के साथ खेलो'।
पढ़ें: ट्विटर पर ट्रोल हुए वरुण धवन, वजह सुन हंस पड़ेंगे
वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा-2' 29 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में वो डबल रोल में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज के साथ पर्दे पर नजर आएंगे।