फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: 'परफेक्ट सनी-तुलसी', वरुण धवन ने जान्हवी के साथ शेयर की BTS तस्वीरें, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Fri, 19 Sep 2025 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के नए गाने 'परफेक्ट' की बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इस साल 2 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले आज वरुण ने सोशल हैंडल पर अपनी और जान्हवी की फिल्म से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और जान्हवी कपूर की कई बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वरुण और जान्हवी का लुक बेहद शानदार लग रहा है। यह लुक उनकी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के गाने 'परफेक्ट' से है। इस शानदार पोस्ट के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, '2 अक्तूबर को परफेक्ट सनी और तुलसी।'

विज्ञापन

सेलेब्स के कमेंट्स
वरुण की इस पोस्टर पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट कर प्यार जताया है। एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई। करण जौहर की धर्मा मूवीज ने लिखा, 'एक साथ हमेशा परफेक्ट', मनीष पॉल ने लिखा, 'अरे अरे सनी और तुलसी', एक फैन ने लिखा, 'गुरु और वीडी हमेशा धमाकेदार', एक और फैन ने लिखा, 'सिजलिंग।' एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा सबसे अच्छी जोड़ी।', एक और फैन ने लिखा, 'एकदम सही गाना अभी ट्रेंडिंग में चल रहा है।'    

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik: 31वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुई रुबीना दिलैक, स्टाइलिश अंदाज में शेयर किया लुक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें