फिल्म 'अक्टूबर' में अपनी एक्टिंग से वाहवाही लूट चुके वरुण धवन अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सुई धागा‘ की शूटिंग पूरी की। शूटिंग के दौरान बनाया गया एक वीडियो वरुण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में वरुण और अनुष्का भुट्टे का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘शाम का प्रोग्राम…भुट्टा खाओ मस्त हो जाओ…सुई धागा मेड इन इंडिया।’
फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन फिलहाल 'कलंक' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के बैनर तले शशांक खेतान की फिल्म ‘रणभूमि’ में भी नजर आएंगे। इससे पहले वरुण शशांक के साथ फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में काम कर चुके हैं।