अभिनेता वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा के जन्म के बाद अपने अंदर कुछ बदलाव महसूस किए हैं। वरुण धवन ने कहा कि अगर कोई उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो वे उसे मार डालेंगे।
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने एक पिता होने की भूमिका और अपनी बेटी का ध्यान रखने को लेकर कुछ बातें कही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा कि एक बेटी का पिता बनने पर आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी लारा को कोई भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे वे मार डालेंगे।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेटी का पिता होना बदलाव लाता है
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में वरुण धवन ने कहा कि वे ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनकी बेटी को कोई भी किसी तरह का नुकसान पहुंचाए। वरुण ने कहा कि वे अपनी बेटी की रक्षा के लिए एक योद्धा भी बन सकते हैं। वरुण पिता बनने के बाद खुद में बहुत से बदलाव महसूस कर रहे हैं।
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेटी को पहुंचाया नुकसान तो मार डालूंगा
वरुण धवन ने कहा, मुझे लगता है कि जब कोई भी कपल जब माता-पिता बनता है, तो यह एक मां के लिए एक अलग अनुभव होता है। मुझे लगता है कि वह एक शेरनी बन जाती है, लेकिन पुरुष के रूप में, मैं कहूंगा कि जब हम पिता बनते हैं, तो किसी कारण से, आप अपनी बेटी के प्रति सुरक्षा महसूस करते हैं। मुझे यकीन है कि आप बेटों के लिए भी महसूस करते हैं। वरुण धवन ने कहा कि उनकी बेटी को अगर कोई भी उसे थोड़ा भी नुकसान पहुंचाता है, तो मैं उसे मार डालूंगा। जब मैं ऐसा कहता हूं तो मैं पूरी तरह गंभीर होता हूं। सचमुच, मैं उसे मार डालूंगा।
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
पिता को और अच्छे से समझने लगे
वरुण धवन ने कहा कि पिता बनने के बाद उन्हें अपने पिता को और समझने में मदद मिली। वरुण ने कहा कि मैंने अपने पिता डेविड धवन को थोड़ा बेहतर तरीके से समझना शुरू कर दिया है - उनकी असुरक्षाएं, उनका व्यवहार, 'समय पर घर आने' को लेकर उनकी चिंता को अब मैं और अच्छे ढंग से समझने लगा हूं।
सिटाडेल में नजर आ रहे हैं वरुण
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ओटीटी पर सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन को अपनी इस फिल्म के लिए तारीफ मिल रही है।