फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन का एबीसीडी 3 लुक आया सामने, दिखेंगे इस फंकी अवतार में

Sat, 19 Jan 2019 02:23 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
bollywood - फोटो : self
विज्ञापन
रेमो डिसूजा की अगली फिल्म एबीसीडी 3 की तैयारियों में व्यस्त अभिनेता वरुण धवन का इस फिल्म के लिए नया लुक सामने आ गया है। पिछले एक महीने से जिम और डांस फ्लोर पर पसीना बहाते रहे वरुण अपने डायरेक्टर के साथ मुंबई के एक मशहूर सैलून पहुंचे। सैलून से निकलने के बाद उनका जो लुक सामने आया है, उसमें उनके बाल मिक्स्ड स्टाइल में हैं। साइड से क्रू कट और ऊपर से फंकी स्टाइल। वरुण धवन को इसी हफ्ते अपनी फिल्म एबीसीडी 3 का एक सीक्वेंस वाघा बॉर्डर पर शूट करना है जिसके बाद फिल्म की पूरी यूनिट लंदन जाएगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर हीरोइन हैं और वह इस फिल्म की शूटिंग लंदन से शुरू करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें