इस सुपरहिट फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट
जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसे उन्होंने मना किया और बाद में पछतावा हुआ, तो वरुण ने कहा, ‘मुझे लगता है मैंने एक अच्छी फिल्म को मना कर दिया था, जो बाद में बहुत बड़ी फिल्म बन गई- ‘अंधाधुन’। उस समय मैं किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था, इसलिए मैं उसे नहीं कर पाया। और उस फिल्म की ओरिजिनल कास्ट में मैं और कंगना रनौत थे।’
यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन
यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है वो आयुष्मान जितना अच्छा न करते, लेकिन फिर भी ठीक-ठाक करते और उस वक्त इस जोड़ी को देखना दिलचस्प होता।’
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितना बड़ा मौका था, लेकिन तब्बू इस रोल के लिए कंगना से बेहतर थीं।’ एक अन्य ने कहा, ‘इस फिल्म में स्क्रिप्ट ही असली हीरो थी, इसलिए यह काम कर गई।’ एक फैन ने यह भी लिखा, “मेरे हिसाब से इस रोल के लिए आयुष्मान परफेक्ट थे, वरुण इतनी सटल कॉमेडी नहीं कर सकते।’
ये भी पढ़ें- तन्मय भट्ट ने किया वरुण धवन को ट्रोल, एक्टर की फिल्मों की ‘धुरंधर’ के कलेक्शन से की तुलना; जवाब ने किया हैरान
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : X