फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम तुम्हें बहुत याद करेंगे’, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले वरुण धवन के करीबी का हुआ निधन; सेलेब्स ने जताया दुख

Mon, 29 Dec 2025 11:19 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan In Sorrow: अभिनेता वरुण धवन के करीबी का निधन हो गया है, जिससे एक्टर टूट गए हैं। वरुण ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। जानिए कौन था वो करीबी…
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वरुण पहली बार इस तरह की देशभक्ति से लबरेज फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले वरुण पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सबसे करीबी का निधन हो गया है, जिससे वो पूरी तरह से टूट गए हैं। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

वरुण ने साझा किया प्यारा वीडियो

विज्ञापन

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये दुखद खबर साझा की है कि उनके पालतू कुत्ते एंजेल का निधन हो गया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें एंजल के साथ उनकी अलग-अलग यादें और पल हैं। इसमें वरुण की पत्नी नताशा भी एंजल के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वरुण ने एक भावुक नोट भी लिखा है। वरुण ने लिखा, ‘रेस्ट इन पीस एंजेल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक प्यारी पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे। फिर मिलेंगे।’ जाहिर है कि वरुण कई मौकों पर जानवरों के साथ अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। वो अपने पालतू कुत्ते को अपना बच्चा मानते हैं।
 


 

सेलेब्स ने जताया दुख
वरुण की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए दुख जताया है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने एंजेल के निधन पर हैरानी जताते हुए लिखा, ‘क्या’। इसके अलावा मौनी रॉय और जोया अख्तर ने भी दुख जताया है। जबकि सोफी चौधरी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे बहुत दुख है। एंजल अब फरिश्तों के पास पहुंच गई।’

विज्ञापन






‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे वरुण धवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। देशभक्ति से भरी इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है। जबकि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें