फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण चाहते हैं कि उनकी फिल्म बच्चे न देखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'बदलापुर' के प्रमोशन में जुटे हैं। लेकिन वरुण चाहते हैं कि इस फिल्म को बच्चे ना देंखे। इस मौके पर फिल्म की हीरोइन यामी गौतम भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


वरुण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहाँ, "मैं पहली बार 'ए' कैटेगरी की फिल्म कर रहा हूं। ऐसे में चाहूंगा कि बच्चे इस फिल्म को ना देखें।"

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'बदलापुर' में बोल्ड सीन जरूर हैं पर वे वल्गर नहीं हैं।" बदलापुर एक एक्शन फिल्म है। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हो रही हैं।

​'​बदलापुर​'​ के निर्देशक राघवन ने नहीं किया समझौता

फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन भी इस बात को मानते हैं कि यह फिल्म पूरे परिवार के साथ नहीं देखी जा सकती। राघवन मानते हैं कि उनकी फ़िल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक नहीं है और उसे मिला 'ए' सर्टिफ़िकेट बिलकुल ठीक है। वहीं राघवन का कहना है कि उन्होंने फिल्म के साथ कोई समझौता नहीं किया है।

राघवन वरुण धवन कहते हैं कि "वरुण अब स्टार बन गए हैं लेकिन जब हमने उन्हें लिया था वो बिलकुल नवोदित कलाकार थे। हमने कहानी के साथ ज़रा भी समझौता नहीं किया है।"
विज्ञापन

बनाएंगे दीपिका को लेकर महिला प्रधान फिल्म

भविष्य में राघवन एक महिला प्रधान फ़िल्म बनाना चाहते हैं जिसके लिए उनकी पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं। राघवन का मानना है कि दीपिका में नए दौर की महिला की छवि दिखती है।

राघवन ने इससे पहले सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर को लेकर फ़िल्म एजेंट विनोद बनाई थी जो नहीं चली। राघवन कहते हैं कि फ़िल्म अगर चलती, तो वह उसका सीक्वल भी बनाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें