मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास पहुंचे थे। एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि लोग कुछ भी लिखते हैं, कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है। ऐसी बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। पूरी तरह से ऐसी खबरें गलत है।'
बता दें कि शनिवार को वरुण धवन और नताशा को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जहां दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। जहां वरुण कैजुअल ट्रैक पैंट लुक में नजर आए और काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं नताशा ब्लैक एंड व्हाइट समर ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
वरुण और नताशा जनवरी 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि इससे पहले दोनों बचपन के दोस्त थे। अब जब दोनों को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर लोगों ने देखा तो तस्वीरें वायरल होने पर फैंस इस बात के कयास लगाने लगे कि दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हुई हैं। इससे पहले भी कईं बार इस तरह की बातें सामने आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कामुक दिखने के लिए कपड़े उतारने की जरूरत नहीं होती, जल संरक्षण पर बनी फिल्म में दिखेंगी प्रीति