वायरल वीडियो
'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के लिए वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जहां आईपीएल का फाइनल मैच खेला जा रहा है। हो सकता है कि वरुण, मृणाल और पूजा भी आईपीएल 2026 के समापन समारोह में नजर आएं। बहरहाल, वरुण ने एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तीनों स्टार्स गुजराती थाली का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण अपने हाथों ने पूजा और मृणाल को गुलाब जामुन लिखाते बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
।PL फाइनल में नजर आ सकते हैं स्टार्स
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच के समापन समारोह में कैलाश खेर भी परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल पांडे और पूजा हेगड़े को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है, ये सितारे भी आईपीएल के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं।
क्या है 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी?
हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर पति-पत्नी बने हैं। वरुण अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और जल्द ही पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल उनके इसी जरूरत से ज्यादा प्यार से तंग आकर तलाक मांग लेती हैं।
इस बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े के किरदार की एंट्री होती है और वरुण को उनसे भी प्यार हो जाता है। कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है जब पिता बनने के लिए तरस रहा वरुण, किस्मत से मृणाल और पूजा दोनों के बच्चों का पिता बन जाते हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है' से जुड़ी खास बातें
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। यह मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की यह 46वीं फिल्म है। वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की एक साथ यह चौथी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।