फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदलेगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट, तय तिथि से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म!

Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जानिए अब कब सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है फिल्म…
विज्ञापन
है जवानी को इश्क होना है की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म से वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के लुक रिवील किए गए थे। इसके बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म तय तारीख से पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

12 जून की जगह 22 मई को रिलीज हो सकती है फिल्म

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को तय तिथि 12 जून से पहले ही रिलीज करने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म को 22 मई को तय तिथि से पहले ही रिलीज कर सकते हैं। फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और नई रिलीज डेट से बॉक्स ऑफिस पर रणनीतिक लाभ मिल सकता है, इसलिए इस पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में आखिरी फैसला किए जाने की उम्मीद है।

वरुण धवन-है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम

गर्मियों की छुट्टियों का फायदा उठाने की सोच रहे मेकर्स
बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों ने बताया कि मेकर्स गर्मियों की छुट्टियों के दौरान कम प्रतिस्पर्धा का फायदा उठाने के लिए 22 मई को फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह समय युवाओं और पारिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने के लिए अनुकूल माना जा रहा है। अगर रिलीज डेट पक्की हो जाती है, तो जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। इसके बाद प्रमोशनल स्ट्रेटजी में भी उसी हिसाब से बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन

वरुण धवन और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड धवन ने किया है निर्देशन
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय और चंकी पांडे समेत कई अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म की शुरुआती झलकियां पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर चुकी हैं। यही कारण है कि मेकर्स लोगों की इस उत्सुकता का फायदा उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें