फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की इस करीबी रिश्तेदार का निधन, गायत्री मंत्र के साथ अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 May 2020 05:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौसी के साथ वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वरुण धवन की मौसी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ दी है। अपने पोस्ट के साथ ही वरुण धवन ने मौसी को श्रद्धांजलि देते हुए गायत्री मंत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
मौसी के साथ वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी मौसी के निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट किया। तस्वीर में वरुण धवन अपनी मौसी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है। वरुण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'लव यू मासी (मौसी), ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही वरुण ने एक दिल का इमोजी बनाया है और साथ ही गायत्री मंत्र भी लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन की मौसी के निधन पर सितारों के कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के इस पोस्ट पर तमाम सितारे कमेंट कर रहे हैं। सभी सितारे वरुण धवन की मौसी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और साथ ही साथ वरुण धवन को भी दिलासा दे रहे हैं। वरुण धवन के इस पोस्ट पर सोनल चौहान, सोनम कपूर, मानवी गगरू, नुसरत भरूचा सहित कई सितारे और फैंस कमेंट कर चुके हैं। 

4 of 5
street dancer 3d - फोटो : social media
बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। फिल्म में वरुण के साथ नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन एक बार फिर वरुण ने अपने डांस से हैरान कर सबका दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में मिस्टर लेले और कुली नंबर वन शामिल है। दोनों की फिल्मों के पोस्टर सामने आ चुके हैं। फिल्म कुली नंबर वन में वरुण के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। वहीं याद दिला दें कि फिल्म कुली नंबर वन का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन ही करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें