फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया के लिए वरुण धवन जिम में बहा रहे जमकर पसीना, देखकर रणबीर कपूर को हो सकती है जलन

Thu, 10 May 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

'अक्टूबर' में शानदार अभिनय के बाद 'वरुण धवन' कलंक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इस बीच फिल्म में अपने किरदार के लिए वरुण धवन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इसके लिए वरुण जिम में घंटे बिता रहे हैं और अपने ट्रेनर की निगरानी में अपनी बॉडी को शेप देने में जुटे है।

विज्ञापन


वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जिम के वर्कआउट के वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज को देख आप हैरान तो रह ही जाएंगे साथ ही फिल्म कलंक देखने की उत्सुकता भी कई गुना बढ़ जाने वाली है। वरुण धवन अपनी फिल्म कलंक को लेकर खासे उत्साहित है। डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक एक मल्टी स्टारर फिल्म है। 

आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें