वरुण का पोस्ट
वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने डॉग जॉय के साथ 'बिजुरिया' गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अपनी को-स्टार जान्हवी कपूर से मजाक में माफी मांगते हुए लिखा, 'सबसे अच्छा डांस पार्टनर मिल गया... सॉरी @janhvikapoor।'
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'बवाल' में काम किया था। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म ने मिलकर किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Radhika Apte: राधिका आप्टे का आज है 40वां जन्मदिन, 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी शानदार फिल्मों से जीता दिल