फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें 'इंडियन आइडल' के सेट पर क्या हुआ वरुण धवन के साथ 

Sat, 04 Mar 2017 04:18 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ा। हुआ यूं की वह आलिया भट्ट के साथ 10 मार्च को रिलीज होने वाली 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनी टीवी के चर्चित कार्यक्रम 'इंडियन आइडल' सीजन 9 के मंच पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक प्रतिभागी माल्विका ने वरुण से उनके संग नृत्य करने की इच्छा जाहिर कर दी। बस फिर क्या था वरुण स्टेज पर पहुंचे और माल्‍विका के साथ डांस करने लगे।

उन्‍होंने टाइट पैंट पहने होने के बावजूद स्टेज पर न आते हुए भी चैन्नई का कुथू नृत्य करने की हामी भर दी। बस फिर क्या था जैसे ही वरुण ने अपना नृत्य शुरू किया उनकी पेंट फट गयी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने जाहिर नहीं होने दिया कि उनके साथ कुछ घट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें