साल 1997 में आई सलमान खान,करिश्मा कपूर और रम्भा स्टारर फिल्म 'जुड़वा' का गाना 'टन टना टन' काफी हिट हुआ था। जिसके बाद इस फिल्म के सीक्वल ‘जुड़वा 2’ को वरुण धवन ने एक बार फिर फैंस के बीच हिट करने का जिम्मा उठा लिया है। वरुण ने फिल्म के सुपर हिट गाने ‘चलती है क्या नौ से बारह’ को अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है।
पढ़ें- 'जुड़वा 2': वरुण ने जैकलीन और तापसी से कहा- 'चलती है क्या 9 से 12'
फैंस को ये वीडियों देखकर थोड़ी हैरानी इसलिए भी जरूर होने वाली है क्योंकि उन्हें इस वीडियों में वरुण के साथ जैकलीन और तापसी की जगह करिश्मा थिरकती हुई नजर आएंगी।
#Tantanatan moment. With my fav actress @therealkarismakapoor . That's my tantanatan moment #ChaltiHaiKya9Se12 song out tomorrow at 11am
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Aug 24, 2017 at 8:52am PDT
वरुण और करिश्मा ने फिल्म के इस गाने के एक स्टेप को करते हुए एकसाथ खूब मस्ती की।
Ek baar se dil nahi bharta, Le aaye hain dobara! #ChaltiHaiKya9Se12 out tom! #Judwaa2 Thank you Anu malik . Song out tomorrow
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Aug 23, 2017 at 11:01pm PDT
फिल्म 'जुड़वा 2' को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। इसके आलावा जुड़वा के गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने गाया था वहीं इस बार दर्शकों को देव नेगी और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनने को मिलेगी।
फिल्म की कहानी है दो जुड़वा भाइयों की जो जन्म के वक्त बिछड़ गए हैं। कैसे ये दो भाई एक-दूसरे से मिलते हैं और कैसे अपने परिवार को बचाते हैं, कुछ इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी फिल्म की कहानी।