फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film October: 'अक्तूबर' के रिलीज के पूरे हुए सात साल, वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 13 Apr 2025 03:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan: वरुण धवन और बनिता संधू की फिल्म 'अक्तूबर' को रिलीज हुए सात साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के कई यादगार पल हैं। 
 
विज्ञापन
वरुण धवन की फिल्म अक्तूबर की रिलीज को हुए 7 साल - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन की फिल्म 'अक्तूबर' की रिलीज को आज पूरे सात साल पूरे हो चुके हैं। 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। वरुण धवन ने फिल्म 'अक्तूबर' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

वरुण का इंस्टाग्राम पोस्ट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'अक्तूबर' का एक वीडियो शेयर किया है साथ ही एक नोट भी लिखा। वरुण ने लिखा, " 'अक्तूबर' एक ऐसी कहानी है, जो शांत और स्थिर प्यार की बात करती है, जो बदले में कुछ नहीं मांगता। यह उन गहरे रिश्तों की कहानी है, जो बिना शब्दों के, सिर्फ साथ रहने से बनते हैं।"

फैंस ने बरसाया प्यार
वरुण की फिल्म 'अक्तूबर' के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, "कुछ कहानियों को शोर की जरूरत नहीं, बस शांत मौजूदगी चाहिए - यही 'अक्तूबर' है।", एक और फैन ने लिखा, "पहली बार सिनेमाहॉल में देखी थी, शुरू में लगा धीमी है, लेकिन बाद में समझ आया कि यह कितनी खास है।" एक और फैन ने लिखा, 'मास्टर पीस फिल्म सूजीत', एक और फैन ने लिखा, 'इस फिल्म में वरुण का काम बेहतरीन है।'
विज्ञापन

वरुण का करियर
काम की बात करें तो वे वरुण जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 12 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है, जिन्होंने पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्में बनाई हैं। इसका निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म के अलावा, वरुण की आने वाली फिल्मों में बॉर्डर 2 है, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें
Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने स्टेज पर किया 'छम्मक छल्लो' पर डांस, वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
:
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें