जान्हवी ने बर्थ डे विश के साथ शेयर किया गाना
जान्हवी कपूर और वरुण धवन हमउम्र हैं। इनके परिवार भी एक-दूसरे को जानते हैं। वरुण और जान्हवी ने कई फिल्में साथ की हैं। अपने दोस्त वरुण की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का एक नया गाना जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। साथ ही उनके लिए बर्थ डे के दिन ‘हैप्पी बर्थ डे मिस्टर वॉव’ लिखा है।
इन सेलेब्स ने भी किया बर्थ डे विश
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन ने एक अहम किरदार निभाया था। इसी फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता और एक्ट्रेस मेधा राणा ने भी वरुण धवन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।