फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई-धागा' में दर्शकों को पसंद आए ममता और मौजी, यूजर्स बोले- 'वरुण सब ठीक है'

Fri, 28 Sep 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sui Dhaaga
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हो चुकी है।  इस फिल्म का इन दोनों स्टार्स ने अलग अलग तरीकों से प्रमोशन भी किया। 'सुई धागा' फिल्म यशराज बैनर के तले बनी फिल्म है जिसमें अनुष्का और वरुण ममता और मौजी के किरदार में हैं।

विज्ञापन


अनुष्का के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को यह फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई है कि वह एक बार नहीं, बल्कि दो बार इस फिल्म को देख चुके हैं। अब बारी है फैंस का रिएक्शन जानने की, आइए बताते हैं फिल्म देख कर आने वाले फैंस इस बारें में क्या कह रहे हैं।

फिल्म सुई धागा में मेक इन इंडिया कैंपेन की झलक देखने को मिलेगी। बेरोजगार से लेकर खुद के रोजगार तक की दो इंसान की कहानी बयां करने वाली इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुई धागा की कहानी दाल चावल के समान है लेकिन स्वादिष्ठ दाल चावल। दोनों एक्टर्स ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
 

 
 
विज्ञापन


हालांकि कुछ फैंस इस फिल्म को बुरा भी कह रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- फिल्म इतनी बोरिंग थी कि लोग थियेटर छोड़ कर जाने लगे।
 

बता दें 'सुई धागा' फिल्म में भारत में बनी चीजों को बढ़ावा दिया गया है साथ ही ममता और मौजी के जीवन के उतार चढ़ाव को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को भारत में कुल 2500 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि कुल मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें