'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' स्टार वरुण धवन और आलिया भट्ट हाल ही में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मराठी फिल्म 'भिकारी' के म्यूजिक लॉन्च में नजर आए। म्यूजिक लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा, 'ये हमारे लिए सम्मान की बात है।'
वरुण धवन ने ट्वीट किया, 'मास्टर जी की फिल्म 'भिकारी' के लिए म्यूजिक लॉन्च करना सम्मान की बात थी।'
Here is @Acharya1Ganesh masterjis wonderful GANPATI song from his film #BHIKARI https://t.co/1H9lYXgPAX
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 27, 2017
Was an honour to launch the music for masterjis film #bhikari pic.twitter.com/Pj9qb2HjAt
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 26, 2017
वहीं आलिया ने भी इस बारे में ट्विटर पर लिखा, 'मास्टर जी का गाना लॉन्च करके बहुत खुशी हो रही है। एक फिल्म जो उन्होंने दिल से बनाई है।'
Such a pleasure to launch Master Ji's song today! A film that's made from his heart https://t.co/buDiO2NfNo @Acharya1Ganesh #Bikhari
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 26, 2017
गणेश आचार्य इससे पहले 'स्वामी' और 'मनी है तो हनी है' जैसी हिंदी फिल्में बना चुके हैं।
बताया जा रहा है कि 'भिकारी' की कहानी एक मां और बेटे पर आधारित है। उसका बेटा बिजनेस में फेल हो जाता है। फिल्म में स्वप्निल जोशी, रूचा इनामदार, गुरु ठाकुर, सयाजी शिंदे, मिलिंद शिंदे, कीर्ती आडारकर और प्रदीप काबरा भी नजर आएंगे।