निक को मिस कर रही हैं प्रियंका
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बाल खुलवाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह हेयर ड्रेसर खुशबू के साथ हंसते हुए कहती हैं, 'मुझे हमेशा अपने बाल खोलने के लिए मदद चाहिए।' उन्होंने पोस्ट में निक को याद करते हुए लिखा, '@nickjonas मिस यू।' वैसे पिछले महीने निक ने प्रियंका के बाल संवारने में उनकी मदद की थी, जब वे हवाई अड्डे जा रहे थे। प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए कहा था, 'आप इसमें अच्छे होते जा रहे हैं।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ', 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन के अलावा साउथ फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म SSMB29 के नाम से भी चर्चित रही। इस फिल्म का निर्देशक एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। हाल ही में हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर नाम का इवेंट किया गया, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका की फिल्म 'वाराणसी' के नाम का खुलासा किया गया। महेश बाबू इस फिल्म में रूद्र और प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: 'दे दे प्यार दे 2' के लिए वीकएंड रहा फायदेमंद, पहले दिन के मुकाबले की तगड़ी कमाई