नाना पाटेकर को बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अनिल कपूर के साथ बातचीत के दौरान पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि पहले वह यह फिल्म नहीं देखना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने यह फिल्म देखी, तो उन्हें इस फिल्म में सिर्फ अनिल का अभिनय संयमित लगा था।
नाना पाटेकर को एनिमल में सिर्फ अनिल का प्रदर्शन आया पसंद
अपनी आगामी फिल्म वनवास के प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर ने अनिल कपूर के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह पहले एनिमल देखने में दिलचस्पी नहीं रखते थे, लेकिन आखिरकार केवल अनिल कपूर के अभिनय को देखने के लिए सहमत हो गए। नाना ने याद करते हुए कहा अनिल से कहा, "मैंने एनिमल देखी और मैंने आपको फोन करके कहा कि मैंने अनिल-मल देखी। आप एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने फिल्म में संयमित अभिनय किया है। बाकी सभी का अभिनय बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया था।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने एक खास जगह की यादों को किया ताजा, कहा-उम्मीद है वहां हर साल जाऊंगी
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी एनिमल
एनिमल पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था, लेकिन फिल्म की काफी आलोचना भी हुई थी। फिल्म को उसमें दिखाए हिंसा के लिए आलोचना के साथ-साथ इसे महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण भी बताया गया था। फिल्म को कई बॉलीवुड हस्तियों से भी आलोचना सहनी पड़ी थी। हालांकि, फिल्म ने आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी।
Dhanush-Aishwarya: जुदा होने जा रहीं धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें, तलाक पर इस दिन आएगा फैसला
रणबीर कपूर को भी मिली थी कई प्रतिक्रियाएं
फिल्म को लेकर मुख्य किरदार में नजर आए रणबीर कपूर ने भी एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर फिल्म को महिला विरोधी बताया गया था और काफी आलोचना भी की गई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म करने के बाद कई लोग उनसे मिले और कहा कि उन्हें ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। अभिनेता ने बकयाा कि वह उन लोगों से बहस नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्हें अभिनेता का काम पसंद नहीं है, तो वह अगली बार और अधिक प्रयास करेंगे कि उन्हें उनका अभिनय पसंद आए।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध