फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रईस' शाहरुख की मुश्किलें बढ़ीं, वडोदरा कोर्ट ने जारी किया समन

Thu, 13 Jul 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
वडोदरा स्टेशन पर 'रईस' के प्रमोशन के दौरान हुई भगदड़ के मामले में शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वडोदरा के एक कोर्ट ने शाहरुख को समन जारी किया है।
विज्ञापन


शाहरुख पर सीआरपीसी की धारा 204 के तहत समन जारी किया गया है। उन्हें जूडिसल मजिस्ट्रेट के सामने 27 जुलाई को पेश होना होगा। युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र सोलंकी ने 17 फरवरी को कोर्ट में शाहरुख के खिलाफ केस दायर करने के लिए एप्लीकेशन डाली थी।

बता दें कि शाहरुख खान सनी लियोन और 'रईस' फिल्म से जुड़े बाकी लोगों के साथ मुंबई से दिल्ली आए थे। 23 जनवरी की रात वडोदरा स्टेशन पर उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू होकर एक-दूसरे पर गिरने लगी थी। इसी दौरान दम घुटने से एक शख्स की मौत हुई और दो पुलिसवाले घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें