फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vadivel Balaji Death: मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का निधन, 15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Thu, 10 Sep 2020 04:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वादीवेल बालाजी - फोटो : ट्विटर: @Alexand80407508
विज्ञापन

साउथ सिनेमा से एक और दुखी करने वाली खबर सामने आई है। तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का निधन हो गया है। वादीवेल पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद आज (गुरुवार) को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 45 की उम्र में गुजरे वादीवेल के निधन से फैंस के साथ ही साथ सितारे भी शोक में हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वादीवेल  को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर भी थे। वहीं दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही वादीवेल को पैरालिसिस भी हो गया था।  बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। ऐसे में गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। 



बता दें कि वादीवेल ने Adhu Idhu Edhu और Kalakka Povathu Yaaru शोज से दर्शकों का दिल जीता था। वहीं वो तमिल सिनेमा में भी अभिनय का दमखम दिखा चुके थे। वादीवेल आखिरी बार नयनतारा की हिट फिल्म  Kolamaavu Kokila में काम करते नजर आए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकडाउन में उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वो काफी समस्याओं से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें