फिल्म की एडिटिंग की भी हुई तारीफ
फिल्म 'वध 2' की कहानी, अभिनय के अलावा दर्शकों को इसकी एडिटिंग भी काफी अच्छी लगी। दर्शक इसे एक दमदार बॉलीवुड फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म 'वध 2' एक ऐसी दुर्लभ, शांत लेकिन दमदार बॉलीवुड फिल्म है, जो गहरा असर छोड़ती है। लंबे समय तक आपके साथ रहती है। यह फिल्म धीरे-धीरे खुलती है। इसे साफ-सुथरा एडिट किया गया है, खूबसूरती से स्ट्रक्चर किया गया है। हर गुजरते मिनट के साथ यह बेहतर होती जाती है।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ' ।'
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी में मंजू देवी (नीना गुप्ता) को डबल मर्डर के इल्जाम में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। 28 साल से मंजू जिस जेल में बंद हैं उसी जेल का गार्ड शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) उससे प्यार करता है। शंभु जेल की सब्जियां चुराकर बाहर बेचता है और मंजू को जो भी मदद चाहिए हाेती है वो उसे उपलब्ध कराता है। इस प्रेम कहानी के बीच जेल में काफी कुछ ऐसा होता है जो दर्शकों को चौंका देता है। फिल्म में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।