फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Raturi: टिहरी के देव ने चाइना में बजाया अपने हुनर का डंका, चीनी स्कूली किताबों में पढ़ाई जा रही उनकी कहानी

Thu, 27 Jul 2023 10:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्म स्टार्स की कहानी दुनिया के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं होती। ऐसी ही एक कहानी भारत के टिहरी जिले के केमरया सौड़ के रहने वाले देव रतूड़ी की भी है। देव यहां से चीन गए तो थे एक वेटर की नौकरी करने के लिए, लेकिन आज वो वहां कि दिग्गज स्टार्स में गिने जाते हैं। जी हां, उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले देव रतूड़ी ने भारत नहीं बल्कि चीन की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हुनर का डंका पीटा है।

विज्ञापन

2 of 5
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
46 साल के देव रतूड़ी मशहूर दिवंगत एक्टर और मार्शल स्टार ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली जाकर मार्शल आर्ट सीखा फिर कुछ समय बाद वो एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई रवाना हुए, लेकिन उन्हें हर ऑडिशन के बाद निराशा ही हाथ लगी। बताया जाता है कि उनके काम को देखकर उन्हें कई फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर मिल रहे हैं। देव ने ये कभी नहीं सोचा था कि उन्हें चीनी फिल्मी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। मजेदार ये है कि शांक्सी प्रांत के शीआन शहर के स्कूलों में क्लास 7 वीं के स्टूडेंट्स को देव रतूड़ी की कहानी पढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि देव ने साल 2005 में बीजिंग के एक रेस्ट्रॉन्ट में वेटर का काम किया। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि वहां उन्हें 10 हजार रुपये सैलरी मिलती थी और वेटर का काम करते हुए उन्होंने मंदारिन भाषा सीख ली। मार्शल आर्ट में वो ट्रेन थे ही इसलिए उन्हें खुद पर भरोसा भी था।

4 of 5
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
करीब 7 साल तक देव ने कड़ी मेहनत की और एक जर्मन रेस्ट्रॉन्ट के मैनेजर बने और साल 2010 में एक हॉस्पिटैलिटी चेन के एरिया डायरेक्टर बन गए। साल 2013 में देव ने रेड फोर्ट नाम से खुद का रेस्ट्रॉन्ट खोल लिया। देव को आखिरकार वो मौका मिल ही गया जिसकी उन्हें अरसे से तलाश थी। उन्हें पहला ब्रेक मिल 'स्वात' फिल्म से जिसमें रोल तो छोटा था लेकिन इसके बाद फिर उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। इस तरह देव को चाइना फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिल गया। उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्में और सीरियल में ऑफर मिलने लगा। 

यह भी पढ़ें: महाभारत-रामायण से प्रेरित है सनी देओल की 'गदर 2'? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आज देव रतूड़ी चाइना में एक सफल एक्टर होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कंपनी में 70 से ज्यादा लोग काम करते हैं। देव की कंपनी में 40 से ज्यादा लोग उत्तराखंड के हैं और वो अपने प्रदेश के विकास के लिए 500 करोड़ तक का इन्वेस्ट करने के लिए तैयार है। देव की सफलता की कहानी को प्रदेश के बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

 यह भी पढ़ें: अमजद खान को पूरी जिंदगी रहा इस बात का मलाल, पिता की यह आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए थे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें