फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar Da Puttar Trailer: फिर कॉमेडी करने आ रहे हैं अन्नु कपूर, रिलीज हुआ 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर

Wed, 01 Jul 2026 05:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttar Da Puttar Trailer Release: अन्नु कपूर, पवन मल्होत्रा और रुखसार रहमान की अदाकारी से सजी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया है।
 
विज्ञापन
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नु कपूर अपनी अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार कॉमेडी की है। अब वह एक नई फिल्म में फिर से कॉमेडी करने वाले हैं। यह फिल्म है 'उत्तर दा पुत्तर'। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेलर में और क्या खास है?
विज्ञापन

उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
एक मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अन्नु कपूर भौतिक विज्ञान के अध्यापक हैं। वह गृह और वास्तु को मानते हैं। इसके चलते उनको मुश्किल होती है। वह अपने दोस्तों को अच्छी सलाह देते हैं मगर खुद परेशान रहते हैं। कहानी 'कर्म बड़ा या किस्मत?' के सवाल के आस-पास घूमती है।

उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेलर में अन्नु कपूर शानदार कॉमेडी करते नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। 'उत्तर दा पुत्तर' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

कौन है निर्देशक?
फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले 'जुगाड़', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'भोंसले' फिल्म बना चुक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें