फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Box Office: धुरंधर के आगे क्या है 'उस्ताद भगत सिंह' का हाल? नौवें दिन इतना किया कलेक्शन

Fri, 27 Mar 2026 09:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Collection: फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो चुका है? जानिए
विज्ञापन
उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के सामने रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' चुनौती बनी हुई है। दोनों फिल्में एक साथ थिएटर्स में आईं। एक तरफ 'धुरंधर द रिवेंज' धुआंधार नोट छाप रही है। वहीं, 'उस्ताद भगत सिंह' अभी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन पाई है। जानिए आज रामनवमी पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है? 

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
पांचवें दिन से कलेक्शन में गिरावट जारी
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया और तीसरे दिन कमाई 9.10 करोड़ रुपये रही। इसके बाद चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। मगर, पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को अचानक इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई, जो अब तक जारी है।

उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X
नौवें दिन कितना किया कलेक्शन
पांचवें दिन (सोमवार) फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए, छठे दिन 1.75 करोड़, सातवें दिन 1.35 करोड़ कमाए। कल गुरुवार को आठवें दिन इस फिल्म की कमाई में और भी कमी आई और कमाई सिर्फ एक करोड़ रुपये रही। वहीं, आज शुक्रवार को रामनवमी पर इसके कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ है। फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या वीकएंड में बढ़ेगी कमाई?
'उस्ताद भगत सिंह' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 67.97 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। नौ दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। देखना होगा कि वीकएंड पर इसकी कमाई में कितना इजाफा दर्ज होता है। 
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' के क्रेज के आगे फीकी पड़ी चमक
'धुरंधर 2' की दीवानगी और शानदार कलेक्शन का असर पवन कल्याण की फिल्म पर पड़ रहा है। इसकी हालत देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी। बता दें कि 'धुरंधर 2' जहां पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें