बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उर्वशी जल्द ही इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी में दिखाई देंगी। इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्राउड फील कराने की बात कही है।