फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: मंदिर वाले बयान पर उर्वशी रौतेला की टीम ने दिया स्टेटमेंट, लोगों पर ही फोड़ दिया ठीकरा

Sat, 19 Apr 2025 05:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में उर्वशी रौतेला अपने एक अटपटे बयान को लेकर चर्चा में आईं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके नाम का एक मंदिर उत्तराखंड में है। इस बयान पर स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हुए। अब उर्वशी की टीम का इस मामले पर बयान आया है। जानिए, इसमें क्या कहा गया है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपने अजीब बयानों के कारण खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बयान एक्ट्रेस ने दिया, जिसमें कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में उन्हें दमदमी माई नाम से पूजा जाता है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उर्वशी नाम का एक मंदिर उत्तराखंड में भी है। एक्ट्रेस के इस बयान से उत्तराखंड में स्थिति उर्वशी मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग नाराज हुए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उर्वशी को ट्रोल किया। अब इस मामले में उर्वशी की टीम का स्टेटमेंट सामने आया है। 

विज्ञापन


उर्वशी की टीम ने स्टेटमेंट में क्या कहा
उर्वशी रौतेला की टीम का कहना है, ‘एक्ट्रेस ने कहा था कि उर्वशी नाम का मंदिर उत्तराखंड में है, उन्होंने ये नहीं कहा कि उर्वशी रौतेला नाम का मंदिर वहां है। लोग आजकल बातों को भी ठीक से नहीं सुनते हैं। हां, उर्वशी को दिल्ली विश्वविद्यालय में जरूर दमदमी माई के नाम से पूजा जाता है, इस पर अखबार में आर्टिकल भी छपा है।’ आगे टीम ने स्टेटमेंट में कहा कि उर्वशी के बयान पर जो भाम्रक जानकारी फैलाएगा, उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा, बताया मंदिर का महत्व 

प्राचीन मंदिर किसको है समर्पित 
जिस मंदिर को लेकर यह पूरा मामला चर्चा में आया। दरअसल, वह देवी उर्वशी के नाम है। एक मान्यता यह भी है कि ये मंदिर माता सती को समर्पित है। उर्वशी रौतेला के बयान से उत्तराखंड के लोग, मंदिर के पुजारी आहत हैं, लोग उर्वशी पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला पर फूटा रश्मि देसाई का गुस्सा, बोलीं- ‘भारत में हिंदू धर्म मजाक बन रहा है’ 

इस फिल्म में आई नजर 

विज्ञापन

हाल ही में उर्वशी रौतेला फिल्म ‘जाट’ में आइटम डांस करती दिखीं। इस साल वह फिल्म ‘डाकू महाराज’ में भी नजर आईं, इसमें भी एक्ट्रेस का डांस चर्चा में रहा।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें