फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा सात हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला?

Wed, 30 Sep 2026 12:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Legal Action: एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने पर्सनैलिटी राइट्स को रिजर्व करवा रहे, वहीं इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर अपनी फोटोज और वीडियो का उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। जानें क्या है मामला?
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी बॉलीवुड एआई पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। एक्ट्रेस का आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल किया है। इस मामले पर कंपनी की तरफ से भी जवाब दिया गया। शुरूआत से समझिए क्या है मामला? 

विज्ञापन


क्या कहा उर्वशी की टीम ने? 
उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस बेस्ड एआई कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि बिना उनकी अनुमति लिए कंपनी ने उनकी फोटोज और वीडियो का उपयोग किया है। उर्वशी की टीम ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इससे हुए नुकसान की कीमत फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने उर्वशी की फोटोज और वीडियो का उपयोग करके कई अरबों डॉलर का कारोबार खड़ा किया है। आप अपना ब्रांड बनाएं, कंपनी बनाएं मगर उर्वशी का नाम उससे दूर रखें तब तक आपने उनसे अनुमति न ली हो।’ 

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला - फोटो : ट्विटर

एआई कंपनी के सीईओ ने क्या दिया जवाब?  
मामले पर बॉलीवुड एआई और हॉलीवुड एआई कंपनी के संस्थापक और सीईओ शीराज हसन ने भी जवाब दिया। शीराज ने भी एक पोस्ट जारी कर सफाई देते हुए लिखा, ‘उर्वशी, हमने तुम्हारे मुंह में ये शब्द नहीं डाले। मैं तुम्हें सलाह देता हूं कि जवाब देने से पहले एआई और बॉलीवुड के मनोरंजन जगत के भविष्य के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लो।'

शीराज ने आगे लिखा, 'बॉलीवुड.AI और हॉलीवुड.AI मनोरंजन का भविष्य हैं। AI फिल्में, वर्टिकल ड्रामा और ऐसे डिजिटल सितारे, जो कभी बूढ़े नहीं होते, कई भाषाएं बोलते हैं, 24 घंटे काम करते हैं और जिनका कोई अहंकार नहीं होता। आप अपने जवाब से लड़ सकती हैं, लेकिन आने वाले बदलाव से नहीं लड़ सकतीं। इसे अपनाइए। बॉलीवुड में मनोरंजन उद्योग का विकास हो रहा है।'

विज्ञापन

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

एआई पर क्या बोलीं उर्वशी रौतेला ?
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में सवाल पूछे गए थे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि एआई बॉलीवुड को प्रभावित कर रहा है, साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग से प्यार है।

तिरंगा विवाद में फंसी थीं अभिनेत्री 
हाल ही में उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं यूजर्स ने इसे भारतीय झंडे के नियमों का उल्लंघन बताया था। बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें