उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद पूरे देश में फैले क्रिकेटर के फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किसी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लेकिन अभिनेत्री ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका यस पोस्ट ऋषभ पंत की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मैसेज लिखा, 'मैं आपके और आपके परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।' उर्वशी के इस पोस्ट नेटिजन्स लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इधर तुम का मतलब ऋषभ पंत हैं, बराक ओबामा हैं, डोनाल्ड ट्रंप हैं या अब्राहम लिंकन?' वहीं दूसरे यूजर ने उर्वशी की चुटकी लेते हुए लिखा, 'बिना शर्त का प्यार।' एक ने लिखा, 'नाम ही लिख देतीं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'अब तो भाई ठीक हो ही जाएंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह जरूरी था।' इस पोस्ट पर भी उर्वशी को जमकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें, ऋषभ पंत के साथ बीते दिन सुबह एक बड़ा हादसा हुआ था। रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झील के मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद कार आग ढूं-ढूं करके जल गई। हादसे में ऋषभ के सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय क्रिकेटर अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। ऋषभ पंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उन्हें नींद की झपकी लग गई थी। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Sama Sikandar: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड रवाना हुईं शमा सिकंदर, कुछ ऐसे करेंगी सेलिब्रेट