फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela Birthday: सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीत चुकी हैं उर्वशी रौतेला, मॉडलिंग ने खोला अभिनय का रास्ता

Tue, 25 Feb 2025 08:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Birthday: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद अभिनय में भी किस्मत आजमाई। उनके जन्मदिन पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आज उर्वशी अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अपने बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में अभिनेत्री 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं, जिसमें अपने डांस नंबर से अभिनेत्री ने लोगों को दीवाना बना दिया। उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में तो बनी ही रहती हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने फैशन सेंस और पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela
बॉलीवुड से साउथ तक छाईं उर्वशी
25 फरवरी, 1994 को उत्तराखंड में जन्मीं उर्वशी रौतेला अपने परिवार से पहली शख्सियत हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया और मॉडलिंग के ग्लैमर वर्ल्ड में किस्मत आजमाई। अपनी खूबसूरती और काबिलियत के बल पर देश से लेकर  विदेशों तक में अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। उर्वशी के पिता मानव सिंह बिजनेसमैन हैं। उनकी मां मीरा संस्कृति से कुमाऊंनी और एक सफल उद्यमी हैं। वह एक लग्जरी ब्यूटी सैलून की मालिक हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कमाल की फिटनेस के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।

4 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
पांच डांस फॉर्म में माहिर हैं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अभिनय के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। उनके कातिलाना डांस मूव्स के पीछे की वजह यह है कि वह एक ट्रेंड डांसर हैं। उर्वशी पांच तरह के डांस फॉर्म्स भरतनाट्यम, कथक, जैज, हिप-हॉप और बेली डांस में माहिर हैं। इसके बाद उर्वशी ने अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाई और उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है। साथ ही अब वह साउथ इंडस्ट्री में भी पैर जमा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला की खूबसूरती के तो सभी कायल हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले उर्वशी दो बड़े खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। वह पहली महिला हैं, जिन्होंने 2012 और 2015 में दो मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता। इसके अलावा साल 2018 में भी उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सरकार और पर्यटन द्वारा ब्रह्मांड में 'सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत महिला' के रूप में सम्मानित किया गया था। उर्वशी रौतेला सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल अपने नाम करने वाली महिला में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
उर्वशी का अभिनय करियर
उर्वशी ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से की, जहां उन्होंने सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इसके तुरंत बाद, उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा और फिल्म मिस्टर ऐरावत से अपनी शुरुआत की। वह 'सनम रे' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में दिखाई दीं, जिनमें से दोनों फिल्मों ने औसत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसके साथ ही उर्वशी कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें