फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: महाकुंभ में पहुंचीं विक्की कौशल के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस, ट्रोल कर बोले यूजर्स- नौटंकी शुरू

Tue, 18 Feb 2025 09:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakumbh: हाल ही में अभिनेत्री रीवा अरोड़ा महाकुंभ पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें साझा करने के पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
रीवा अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली रीवा अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह महाकुंभ 2025 में अपनी यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। रीवा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रयागराज से अपनी कुछ सुंदर तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह एक पारंपरिक नारंगी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Chhaava: 'छावा' में औरंगजेब-संभाजी महाराज का सीन देखकर गुस्से से बेकाबू हुआ फैन, फाड़ डाली स्क्रीन

रीवा अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों ने किया ट्रोल
रीवा अरोड़ा ने महाकुंभ के अद्भुत दृश्य को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "एक बार जिंदगी में ऐसा जादू देखना...महाकुंभ का पवित्र दृश्य।" हालांकि, इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि वह एक पवित्र स्थान पर फोटोशूट करवा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये फोटोशूट करने की जगह नहीं है।" वहीं, कुछ ने उन्हें 'नौटंकीबाज' और 'क्रिंज' तक कहते हुए यह पूछ डाला कि यह सब दिखावा क्या जरूरी है? हालांकि, आलोचनाओं के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रीवा अरोड़ा की तस्वीरों की तारीफ भी की। उन्होंने रीवा को 'सुंदर', 'शानदार', 'क्यूट', जैसे शब्दों से भी नवाजा।
Shabana Azmi: अपने से आधी उम्र की इस एक्ट्रेस से शबाना आजमी ने मांगी माफी, जानिए क्या रहा कारण?

रीवा अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं रीवा अरोड़ा?
रीवा अरोड़ा हाल ही में जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हुई सुपरहीरो सीरीज 'पावर ऑफ पांच' में नजर आई थीं। इस शो को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया था। शो में उनके अलावा जयवीर जुनेजा, आदित्य राज अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, उर्वशी ढोलकिया, यश सहगल और बरखा बिष्ट जैसे सितारे भी नजर आए थे। इसके अलावा वह विक्की कौशल की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं।
विज्ञापन

रीवा अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी सक्रिय
रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 15 लाख फॉलोअर्स हैं। मार्च 2023 में 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर उनकी मां निशा अरोड़ा ने उन्हें एक लग्जरी कार ऑडी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें