सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज और वीडियोज के लिए छाई रहने वाली उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गुरुवार रात का है, जब वह फिर से मुंबई की सड़कों पर अपने गर्ल गैंग के साथ सैर करने निकली थीं। इस दौरान हमेशा की तरह उर्फी को पैपराजी ने घेर लिया। तब उर्फी ने कार की विंडो सीट से बाहर निकलते हुए पैपराजी से हंसते-हंसते पूछा, 'क्या करूं मैं? गाड़ी के ऊपर चढ़ जाऊं मैं? पागल हो गए हो यार। फिर उर्फी अंदर अपनी सीट पर बैठती हैं और वहां से चली जाती हैं।'
वीडियो देखकर साफ पता लग रहा है कि उर्फी बहुत ज्यादा खुश हैं। वह कुछ ज्यादा ही ओवर एक्साइटिड लग रही थीं। इसी एक्साइटमेंट के चक्कर में उर्फी फिर एक बार नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्फी ने ड्रिंक कर रखी है इसलिए वह इस तरह से बिहेव कर रही हैं। उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नेटिजन्स ने उन्हें बावली, इरिटेटिंग, ओवरएक्टिंग की दुकान, नौटंकी और पता नहीं क्या-क्या बुला रहे हैं। यहां तक की कुछ तो उनके पीने पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा,'ज्यादा पी ली है क्या।' दूसरा लिखता है,' कोई इतना पागल कैसे हो सकता है।'
इन कमेंट्स के साथ-साथ लोग उर्फी की आवाज को भी निशाना बना रहे हैं। इस वीडियो में उनकी आवाज को बहुत बहुत ज्यादा खराब लग रही है। लेकिन उर्फी हजार बार बता चुकी हैं कि उन्हें इन चीजों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वह वही करती हैं, जिसे करने का उनका मन करता है।