बिग बॉस ओटीटी से चर्चाओं में आईं उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनकी हर छोटी से छोटी हरकत भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है। वह आए दिन अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया और अनोखा कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हम उर्फी को प्लास्टिक से लेकर ब्लेड, सेफ्टी पिन तक के कपड़े पहने देखा चुके हैं। वह इसी तरह के अजीबो-गरीब कपड़े पहनकर अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमती फिरती नजर आ जाती हैं। अपनी अजीबो-गरीब फैशन सेंस और बोल्डनेस के लिए आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके अतरंगी फैशन के बजाय कुछ ऐसा दिख रहा है, जो फिर सोशल मीडिया पर उनके ट्रोल होने का कारण बन गया है।