फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साड़ी पहन दिखाईं दिलकश अदाएं , यूजर बोले- 'फाइनली कुछ तो तमीज का पहना'

Wed, 06 Apr 2022 03:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी हर ड्रेस में जबरदस्त बोल्डनेस दिखाने वाली उर्फी जावेद इस बार साड़ी पहन पल्लू लहराती दिखाई दे रही हैं। स्लीवलेस ब्लाउज और व्हाइंट पिंक प्रिंटेड साड़ी में दिलकश अंदाज में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद जो मॉडलिंग से लेकर टीवी सीरियल और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज तक में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अपने काम से ज्यादा वह अपने आउफिट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस से लोगों को हमेशा हैरान कर देती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा ही पहनकर सामने आ जाती हैं या फिर कोई न कोई ऐसी तस्वीर-वीडियो शेयर कर देती हैं, जिसे देखकर कई बार लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन वही इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। हालांकि कई बार उर्फी जावेद सिंपल आउटफिट में भी दिखाई देती हैं। अपनी हर ड्रेस में जबरदस्त बोल्डनेस दिखाने वाली उर्फी जावेद इस बार साड़ी पहन पल्लू लहराती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

साड़ी में उर्फी जावेद का दिलकश अंदाज
इंस्टाग्राम पर अपनी लेट्स्ट पोस्ट में उर्फी ने एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह पिंक स्लीवलेस ब्लाउज और व्हाइंट पिंक प्रिंटेड साड़ी में दिखाई दे रही हैं। इस दिलकश अंदाज में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्फी जावेद ने लाइट मेकअप के साथ अपने बलों को कर्ली करवाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेगम बगैर बादशाह किस काम का, बादशाह बगैर बेगम किस काम की'!
विज्ञापन

यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट
उर्फी जावेती की इस नई पोस्ट पर इस बार भी यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और हमेशा की तरह जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने उर्फी की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'फाइनली आपने कुछ तो तमीज का पहना दीदी'। इसी तरह से एक दूसरे यूजर ने लिखा, किलर लेडी तो वहीं कई अन्य यूजर भी उनके इस लेटेस्ट लुक की तारीफ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें