फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुईं उर्फी जावेद, तीन दिन से नहीं उतर रहा बुखार

Sat, 06 Aug 2022 06:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद को उनकी बिगड़ती तबीयत के कारण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। अभिनेत्री को कईं दिन से तेज बुखार था। 
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस' ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानों के कारण चर्चाओं में बनी रहने वाली उर्फी जावेद इन दिनों टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में आने को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन अब उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस को उर्फी की चिंता हो सकती है। खबर है कि उर्फी जावेद को उनकी बिगड़ती तबीयत के कारण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

विज्ञापन

कोकिलाबे हॉस्पिटल मे उर्फी हुई एडमिट
बिग बॉस 16 में शामिल होने की अफवाहों के बीच उर्फी जावेद को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उर्फी को पिछले तीन दिनों से उल्टियां हो रही थीं। अभिनेत्री को 103-104 बुखार था और इसके साथ ही उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में पता लगाने के लिए कि आखिर उर्फी को हुआ क्या है उनके कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं।  
विज्ञापन

रणवीर को लेकर उर्फी का सनसनीखेज बयान 
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद की तारीफ जबसे रणवीर सिंह ने की है, तबसे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह अपने को किसी राजकुमारी की तरह समझ रही हैं। इसके बाद एक साक्षात्कार में उर्फी जावेद ने अपने पसंदीदा अभिनेता का खुलासा करते हुए रणवीर सिंह का नाम लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर से शादी करने की इच्छा जताते हुए कहा था कि अगर रणवीर सिंह कभी दूसरी शादी करना चाहें तो वह इसके लिए तैयार हैं। उर्फी जावेद ने कहा कि, 'वह रणवीर सिंह की दूसरी पत्नी बनने को तैयार हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी 'बिग बॉस' ओटीटी के साथ-साथ कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें पहचान उनके अजीबों-गरीब कपड़ो ने दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें