फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies in December: दिसंबर में एक्शन-कॉमेडी-थ्रिलर का मिलेगा तड़का, पुष्पा 2-बेबी जॉन-वेलकम टू द जंगल है शामिल

Fri, 29 Nov 2024 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह साल जाते-जाते कई धमाकेदार फिल्में देकर जा रहा है। इस साल दिसंबर के महीने में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल रिलीज होगी। यह तीनों ही फिल्में एक ही महीने में रिलीज हो रही हैं, जिससे प्रशंसकों को एक ही महीने में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
दिसंबर में रिलीज हो रही हैं तीन फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में रिलीज हो रही हैं तीन फिल्में
विज्ञापन

इस साल दिसंबर में अल्लू अर्जुन-वरुण धवन और अक्षय कुमार की फिल्मों का दिखेगा जलवा। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ रोमांस देखने को मिलेगा। वहीं बेबी जॉन में थ्रिलर-एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। इन दोनों फिल्मों के अलावा वेलकम टू द जंगल में भरपूर एक्शन के साथ रोमांस और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
 

पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2
पुष्पा 2: द रूल एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म मुत्तमसेट्टी मीडिया और सुकुमार राइटिंग के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी नजर आएंगे। पुष्पा 2 फिल्म का बचत 500 करोड़ है। फाइनली पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन
बेबी जॉन एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कलीज ने किया है और इसका निर्माण जियो स्टूडियो, सिने 1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। ऐसा पहली बार है जब वरुण साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के सथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण और कीर्ति के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। यह एटली द्वारा निर्देशित 2016 की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रूपांतरण है, जो खुद चतरियां (1990) और होमफ्रंट (2013) पर आधारित है। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वेलकम टू द जंगल एक कॉमेडी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और कई अन्य सितारे मुख्य भूमिका में शामिल हैं। संगीत मीट ब्रदर्स द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, फिरोज ए नाडियाडवाला ने जियो स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। वेलकम टू द जंगल फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई स्टारकास्ट मौजूद है।
Sara Ali Khan: सारा ने कैजुअल लुक में शेयर की जोधपुर वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने दी शानदार प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें