करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी फिल्म 'उड़ता पंजाब' पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' अपने ट्रेलर रिलीज के बाद चर्चा में है। ट्रेलर में आलिया और शाहिद कपूर गालियां देते नजर आई रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि पंजाब में नशे की लत जैसे विषय पर बनी इस फिल्म में बहुत ज्यादा गालियों के इस्तेमाल को लेकर बोर्ड ने रिलीज के लिए हरी झंडी नहीं दी।
निर्माता अनुराग कश्यप बोर्ड के इस फैसले से बेहद खफा हैं। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया है। अनुराग इस मामले को सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के समक्ष उठाने जा रहे हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार, अनुराग कश्यप का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए नशे के कारोबार से कुछ राजनीतिक दलों को नुकसान हो जाएगा इसीलिए उनकी फिल्म को रोका जा रहा है। शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, और करीना कपूर जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 17 जून को रिलीज होनी है।