उर्फी, जन्नत जुबैर, हर्ष गुजराल
- फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
हर्ष गुजराल-जन्नत जुबैर का किया जिक्र
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह लिखती हैं, ‘मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या कहता है, लेकिन ये दोनों लोग शो में वाकई मेरे साथ खड़े रहे। जन्नत जुबैर शो के अंदर और अब बाहर आकर भी मेरी गॉसिप पार्टनर है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है। वहीं हर्ष गुजराल की बात करूं तो जब हर कोई मुझ पर शक कर रहा था, तब उसने मेरा बचाव किया। साथ ही मुझे हंसाने, चुटकुले सुनाने के लिए शुक्रिया हर्ष।’ इस पोस्ट में अपनी, जन्नत और हर्ष की एक प्यारी सी तस्वीर भी उर्फी ने शेयर की है।
शो ‘द ट्रेटर्स’ में जब रोने लगी उर्फी
पिछले दिनों शो ‘द ट्रेटर्स’ के एक एपिसाेड में उर्फी को खूब रोते हुए देखा गया। दरअसल, जब कंटेस्टेंट एलनाज को उन्होंने ट्रेटर बताया तो कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया। मगर आखिर में एलनाज ही ट्रेटर निकलीं। अपने इस सही फैसले पर उर्फी इमोशनल होकर रोने लगी। यह वीडियो भी उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Uorfi Javed: ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, अब उर्फी का रोते हुए अपूर्वा के आरोपों पर बड़ा खुलासा
उर्फी का करियर फ्रंट
उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो पिछले साल उनकी लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ बना था। इस साल वह शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती दिखीं। हाल ही में रियालटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आईं। सोशल मीडिया पर तो उर्फी एक्टिव रहती ही हैं।