फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk Rider: ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोबाल के भाई ने की क्रिप्टिक पोस्ट, यूट्यूबर पर लगाया संगीन आरोप

Sat, 07 Mar 2026 10:20 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uk Rider Anurag dobhal Controversy: यूट्यूबर यूके राइडर 07 उर्फ अनुराग डोभाल कंट्रोवर्सी में घिर गए हैं। अपने ही परिवारों वालों पर पिछले दिनों उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बीच अनुराग के भाई कलम ने भी पलटवार किया, साथ ही एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
कलम और अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि अगर वह अपने परिवार से परेशान हैं और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे। इसी वीडियो के बाद अनुराग के भाई कलम ने भी यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक क्रिप्टिक पोस्ट में भी अनुराग पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


अनुराग के भाई ने क्रिप्टिक पोस्ट में क्या लिखा? 
कलम इंक (KALAM INK) नाम के इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन ने अनुराग डोभाल के भाई ने एक स्टोरी पाेस्ट की। जिसमें लिखा, ‘ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसको उसका कर्म जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो।’ 

विज्ञापन


अनुराग डोभाल ने पत्नी को पीटा? 
इस पूरे पारिवारिक विवाद के बीच अनुराग डोभाल के भाई ने कुछ और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। जिसमें अनुराग किसी को दोस्त कह रहा था कि उसने अपनी पत्नी को मारा है। इसी तरह भाई कलम ने कहीं ना कहीं अनुराग पर यह आरोप लगा दिया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इन आरोपों पर अब तक अनुराग की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। भाई ने यह भी बताया है कि अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। 

विज्ञापन

अनुराग डोभाल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अनुराग ने परिवार पर क्या आरोप लगाया था?
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें