बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इस समय 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन मे बिजी हैं। लेकिन इसके साथ करीना अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग भी कर रही हैं। 'उड़ता पंजाब' में करीना एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और शाहिद कपूर हैं।
'उड़ता पंजाब' को लेकर करीना काफी उत्साहित हैं वो इसे अपने लिए खास फिल्म मान रही हैं। लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर करीना कपूर की राय अलग है। फिल्म कितना कमा पाएगी इस पर करीना का जवाब चौंकाने वाला है।
करीना कपूर कहती हैं, 'हमारे यहां ऐसी बहुत फिल्में बनती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार नहीं करती फिर भी लोग उन फिल्म को, उनकी कहानी की वजह से याद करते हैं। 'उड़ता पंजाब' भी उन्ही में से एक फिल्म है। जिसे लोग कमाई के लिए नहीं बल्कि अच्छी कहानी के लिए याद रखेंगे।'