फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उड़ता पंजाब' के निर्माताओं में पड़ी फूट

Thu, 09 Jun 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ता पंजाब की लड़ाई बाहर के साथ भीतर भी शुरू हो गई है। एक तरफ अनुराग कश्यप सेंसर बोर्ड पर तीखे हमले कर रहे हैं वहीं फिल्म के दूसरे निर्माताओं का मानना है कि फिल्म में सुझाए गए 89 कट को स्वीकार करके इसे समय पर रिलीज करना चाहिए।
विज्ञापन


फिल्म उड़ता पंजाब के निर्माताओं में सेंसर विवाद को लेकर फूट पड़ने की खबर आ रही हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी फिल्म्स और अनुराग कश्यप की फेंटम फिल्म्स ने मिलकर किया है। सूत्रों का कहना है कि एक तरफ सेंसर बोर्ड की समिति द्वारा फिल्म में सुझाए पहले 40 और रिवाइजिंग कमेटी द्वारा कहे 89 कट पर अनुराग लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं बालाजी फिल्म्स हर हालत फिल्म को समय से रिलीज करना चाहता है। उसका मानना है कि सेंसर बोर्ड ने जो कट सुझाए हैं उन्हें मान लिया जाना चाहिए।

फिल्म की रिलीज तारीख अभी 17 जून है परंतु जारी विवाद के बीच इसके समय से सिनेमाघरों में पहुंचने के आसार कम दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें बालाजी के अधिकारी इस संबंध में अनुराग को पिछले एक हफ्ते से समझाने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि सोमवार को बालाजी की टीम ने सेंसर विवाद को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया, जब ऐक्टर तुषार कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिता जितेंद्र का यह बयान जारी कियाः हम पंजाब के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी भी हाल में उन्हें आहत नहीं करना चाहते। हम सदा सेंसर बोर्ड द्वारा दी गई सही सलाह को स्वीकार करते आए हैं और आगे भी करेंगे। फिल्में मनोरंजन के लिए होती हैं न कि किसी का सम्मान आहत करने के लिए। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है और मैं खुद को पंजाब का पुत्र मानकर गौरवान्वित महसूस करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर है विवाद

- फोटो : twitter
इसके बाद ही साफ हो गया कि बालाजी और फेंटम के बीच सब कुछ सही नहीं है। अब खबर है कि रिलीज तारीख करीब आने के साथ विवाद बढ़ गया है। सूत्र कह रहे हैं कि अगर एक-दो दिनों में कोई रास्ता नहीं निकलता तो बालाजी निर्माता के रूप में फिल्म से अलग भी कर सकता है।

असल में अनुराग के साथ एकता और उनकी कंपनी की नाराजगी अचानक नहीं पैदा हुई। सूत्रों की मानें तो एकता उसी समय अनुराग से नाराज हो गई थीं जब उन्होंने उड़ता पंजाब के अगले हफ्ते यानी 24 जून को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म रमन राघव की रिलीज रख दी थी। दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस हुई। एकता का कहना था कि उड़ता पंजाब के अगले हफ्ते अपनी फिल्म रख कर अनुराग ने शाहिद-आलिया स्टारर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की संभावनाएं कम कर दी हैं।

अगर 24 को अनुराग द्वारा निर्देशित नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म रिलीज न हो तो उस दिन तीन नॉन स्टारर फिल्में (जुनूनियत, शोरगुल और 7 अवर्स टू गो) आ रही हैं। इनसे कोई ऐसा नाम नहीं है जो अपने दम पर दर्शकों को आकर्षित कर सके। इस विवाद के बाद सेंसर बोर्ड से अनुराग के उलझने ने एकता और उनकी टीम की नाराजगी की आग में घी का काम किया। बताया जाता है कि अब दोनों पर टेबल पर बैठकर एक-दूसरे से बात करने के लिए भी राजी नहीं हैं।

एकता की टीम का कहना है कि अनुराग ने अपनी फिल्म रमन राघव में तो सेंसर द्वारा सुझाए कट स्वीकार कर लिए, फिर उड़ता पंजाब क्यों हंगामा खड़ा कर रहे हैं? रमन राघव में सेंसर ने छह कट लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें