फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयबीर संधू ने ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव को किया शेयर, शूटिंग के किस्से किए साझा

Thu, 26 Mar 2026 10:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: उदयबीर संधू इन दिनों ‘धुरंधर 2’ के अपने डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई, जस्सी?’ को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव को शेयर किया है। 

विज्ञापन
उदयबीर संधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक उदयबीर संधू का है, जिसमें पिंडा हमजा से कहता है- ‘घर की याद नहीं आई, जस्सी?’ इस सीन को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी मीम भी बन रहे हैं।

विज्ञापन


रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात
पिंकविला से बातचीत में उदयबीर ने पिंडा का किरदार निभाने का अनुभव साझा किया और रणवीर के साथ काम करने को लेकर भी खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि सेट पर रणवीर से पहली मुलाकात कैसी रही और उनके साथ कैसी बॉन्डिंग बनी, तो उदयबीर ने कहा, ‘वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

वो आपको इतना कंफर्टेबल फील कराते हैं कि एक समय के बाद लगता है कि हां, हम ये सीन आसानी से कर सकते हैं। सब कुछ बहुत आसान हो जाता है। वो काफी फीडबैक भी देते हैं, जो मेरे लिए बहुत काम आया।
विज्ञापन

 


एक को-एक्टर के तौर पर वो बहुत सिक्योर हैं, जो आमतौर पर एक्टर्स में नहीं होता। कई बार एक्टर्स को लगता है कि सामने वाला उनसे बेहतर कर रहा है, लेकिन रणवीर बहुत अच्छे इंसान और शानदार एक्टर हैं। मेरे हिसाब से एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि वो अपनी कला को लेकर सिक्योर हो।’
 
विज्ञापन

आदित्य-रणवीर ने मुझे सीन में काफी स्पेस दिया
उन्होंने आगे कहा, ‘आदित्य धर सर और रणवीर दोनों ने मुझे सीन के दौरान काफी स्पेस दिया। मेरे कई डायलॉग्स इम्प्रोवाइज थे, लगभग 30-40%। रणवीर मुझे अक्सर कहते थे कि एक और टेक करो, और कभी भी ऐसा नहीं लगा कि हमें जल्दी करना है।

वो पूरी तरह सीन में इन्वॉल्व रहते थे और सेट से जाते नहीं थे। उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं होती थी। यहां तक कि जब कैमरा मुझ पर होता था, तब भी वो अपने डायलॉग्स पूरी इंटेंसिटी के साथ बोलते थे, जो मेरे लिए बहुत मददगार था।’ 

बता दें कि उदयबीर संधू फिल्म में रणवीर सिंह के दोस्त पिंडा का किरदार निभाते हैं, जो शुरुआत में जसकीरत सिंह रंगी की मदद करता है, जिसके बाद जसकीरत हमजा बनता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें