फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा को मिली धमकी, बोला गया- पूरी फैमिली को खत्म कर दूंगा

Tue, 27 Mar 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय से बॉलीवुड से दूर एक्टर उदय चोपड़ा एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में हैं। मगर वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके परिवार को तबाह करने की धमकी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले उदय चोपड़ा को किसी अनजान शख्स ने मार डालने और पूरी फैमिली को खत्म करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर उदय चोपड़ा को एक मैसेज मिला जिसमें एक यूजर ने उन्हें धमकी दी हुई थी। उस यूजर ने धमकी देते हुए लिखा कि वह उदय चोपड़ा की पूरी फैमिली को खत्म कर देगा। फाइनेंशियली उन्हें बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन

3 of 4
धमकी में लिखा गया कि उदय चोपड़ा की बर्बादी को मैंने लाइफ का मिशन बना लिया है। मैं उसकी पूरी फैमिली को खत्म कर दूंगा। पूरी तरह से तोड़ दूंगा। तुम्हारी फैमिली जिस अमीरी के शिखर पर है उन्हें वहां से उतार दूंगा। पर्सनली मैं तुम्हारी बहुत बेइज्जती करूंगा। इससे पहले कि मैं तुम्हें ये सब कुछ दिखाऊं अपनी मां को बताओ कि तुम कैसे उनको परेशान कर रहे हो और उन पर हमला कर रहे हो जो प्रे कर रहे हैं।’
 

 
विज्ञापन

4 of 4

वहीं, उन्होंने अपने इस पोस्ट का लिंक ट्विटर पर भी शेयर किया और लिखा कि, ‘हां, मुझे ये धमकी इंस्टाग्राम पर मिली है।’ बता दें, उदय चोपड़ा 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा आखिरी बार 'धूम 3' में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें