फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 'पाई' के साथ दो और छोटी फिल्में

Thu, 22 Nov 2012 02:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली के मौके पर रिलीज हुई दो फिल्में 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' को इस शुक्रवार कोई बड़ी टक्कर नहीं मिलने वाली। कोई बड़ी हिंदी फिल्म इस शुक्रवार रिलीज नहीं होगी। इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के अलावा दो छोटे बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें से एक एनीमेशन फिल्म है।
विज्ञापन


'लाइफ ऑफ पाई' के प्रति भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी इसलिए ज्यादा है कि इस फिल्म की कहानी भारत पर आधारित है। फिल्म के सभी किरदार भारतीय है। इरफान पठान और तब्बू ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। अमेरिकन फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित है।

2001 में प्रकाशित हुए यान मार्टल के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म की पटकथा डेविड मैगी ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन एंग ली ने किया है। 'लाइफ ऑफ पाई' 16 साल के एक लड़के की कहानी है। 'पाई' नाम के इस किरदार को भारतीय कलाकार सूरज शर्मा ने निभाया है। इरफान ओलडर पाइ यानि की सूरज के पिता की अहम भूमिका निभा रहें। पाई की मां की भूमिका तब्बू ने निभाई है।
विज्ञापन


यह फिल्म एक लड़के और बाघ की दोस्ती पर आधारित है जो कि 227 दिन के लिए एक नाव पर भटक जाता है। फिल्म की शूटिंग भारत के पॉन्डिचेरी और साउथ के कई हिस्सों में भी की गई है। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड 21 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। भारत में यह फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म थ्रीडी में भी उपलब्ध होगी।

हिंदी की दो फिल्मों भी इस शुक्रवार रिलीज होंगी। रिलीज हो रही एनीमेशन फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' का निर्देशन राजीव एस रुजा ने किया है। इस फिल्म में जूही चावला मुख्य भूमिका में दिखेंगे। कैटरीना कैफ और रितिक रोशन भी इस फिल्म में विशेष भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म थ्रीडी में होगी।

अनाम कलाकारों की एक फिल्म 'जीत लेंगे जहां' भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशक बिष्ट ने किया है। अशोक शुक्ला, नीलांबरि परमल, गोल्डी सुमेल और पारस सिंह ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म देश के बड़े शहरों में ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें