फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिग्गज निर्देशकों की प्रेरणा बनी एक स्त्री

Fri, 05 Oct 2012 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक स्त्री होती है। हाल में एक स्त्री से प्रेरित होकर दो दिग्गज निर्देशकों ने फिल्म बनाने की घोषणा की है। सुधीर मिश्रा ने हाल ही में कहा था कि उनकी फिल्म 'इनकार' उनकी और उनकी पार्टनर रह चुकीं रेणु सलूजा की जिंदगी पर आधारित है। अब खबर है कि विधु भी अपनी पहली पत्नी रेणु सलूजा को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधु ने अपनी पहली पत्नी रेणु सलूजा से प्रेम विवाह किया था। रेणु उस दौर की एक बेहतरीन फिल्म एडिटर थीं। बाद में दोनों में दूरियां आयीं। बताया जाता है कि दूरियों की वजह विधु के दोस्त और निर्देशक सुधीर मिश्रा थे।

किसी जमाने में विधु और सुधीर अच्छे दोस्त थे। लेकिन रेणु की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आयी। विधु मानते हैं कि इस कहानी पर फिल्म बननी चाहिए, तो वे फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में दो मुख्य किरदार होंगे।
विज्ञापन


एक किरदार के लिए शरमन जोशी को व दूसरे किरदार के लिए रणबीर कपूर के नाम पर बातचीत चल रही है। रेणु सलूजा की मृत्यु वर्ष 2000 में कैंसर की वजह से हो गयी थी। अब देखना यह है कि दो निर्देशकों के बीच की इस प्रेम और उलझन से भरी कहानी को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें